खेल डेस्क. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए। गुरुवार को बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गई थी। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी 64 रन पीछे है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 43 और मयंक अग्रवाल 37 रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित शर्मा 6 रन पर आउट हुए। बांग्लादेश के लिए पहली पारी में मुशफिकुर रहीम ने 43 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
रोहित शर्मा 8वें ओवर में अबु जायेद की गेंद पर आउट हुए। लिटन दास ने उनका कैच लिया। इससे पहले बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक ने 37 रन की पारी खेली। भारत के ईशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को 2-2 सफलता मिली। बांग्लादेश के आखिरी 5 विकेट 10 रन के भीतर गिरे, जबकि उनके 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।
अश्विन ने मुरलीधरन की बराबरी की
रविचंद्रन अश्विन ने मोमिनल हक को 37 और फिर महमूदुल्लाह को 10 रन पर बोल्ड किया। इसी के साथ अश्विन ने घरेलू मैदान पर सबसे तेज 250 विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली। दोनों स्पिनर ने 42 टेस्ट में यह कारनामा किया। अश्विन ने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले (41 टेस्ट) को पीछे छोड़ दिया।
घरेलू मैदान पर सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी | देश | मैच |
मुथैया मुरलीधरन | श्रीलंका | 42 |
रविचंद्रन अश्विन | भारत | 42 |
अनिल कुंबले | भारत | 43 |
रंगना हेराथ | श्रीलंका | 44 |
डेल स्टेन | दक्षिण अफ्रीका | 49 |
हरभजन सिंह | भारत | 51 |
2017 से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर
गेंदबाज | देश | मैच | विकेट |
नाथन लियोन | ऑस्ट्रेलिया | 29 | 140 |
रविचंद्रन अश्विन | भारत | 25 | 111 |
रवींद्र जडेजा | भारत | 22 | 100 |
केशव महाराज | दक्षिण अफ्रीका | 24 | 92 |
दिलरुवान परेरा | श्रीलंका | 25 | 89 |
टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत ने अब तक सभी पांच मैच जीते
आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत ने अपने सभी पांच मैच जीते हैं। वह 240 पॉइंट के साथ शीर्ष पर है। यह मैच जीतने पर भारत के 300 अंक हो जाएंगे। इंडिया के बाद सूची में बराबर 60 पॉइंट के साथ न्यूजीलैंड दूसरे और श्रीलंका तीसरे नंबर पर है।
स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
मयंक अग्रवाल नाबाद | 37 | 81 | 6 | 0 |
रोहित शर्मा कै. लिटन दास बो. जायेद | 6 | 14 | 1 | 0 |
चेतेश्वर पुजारा नाबाद | 43 | 61 | 7 | 0 |
रन : 86/1, ओवर : 26, एक्स्ट्रा : 0.
विकेट पतन : 14/1.
गेंदबाजी : इबादत हुसैन: 11-2-32-0, अबु जायेद: 8-0-21-1, तैजुल इस्लाम: 7-0-33-0.
स्कोरकार्ड : बांग्लादेश पहली पारी
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
शादमान इस्लाम कै. साहा बो. शर्मा | 6 | 24 | 1 | 0 |
इमरुल कायेस कै. रहाणे बो. यादव | 6 | 18 | 1 | 0 |
मोमिनुल हक बोल्ड बो. अश्विन | 37 | 80 | 6 | 0 |
मो. मिथुन एलबीडब्ल्यू बो. शमी | 13 | 36 | 1 | 0 |
मुशफिकुर रहीम बोल्ड बो. शमी | 43 | 105 | 4 | 1 |
महमूदुल्लाह बोल्ड बो. अश्विन | 10 | 30 | 1 | 0 |
लिटन दास कै. कोहली बो. शर्मा | 21 | 31 | 4 | 0 |
मेहदी हसन एलबीडब्ल्यू बो. शमी | 0 | 1 | 0 | 0 |
तैजुल इस्लाम रन आउट (जडेजा/साहा) | 1 | 7 | 0 | 0 |
अबु जायेद नाबाद | 7 | 14 | 0 | 0 |
इबादत हुसैन बोल्ड बो. यादव | 2 | 5 | 0 | 0 |
रन : 150 ऑलआउट, ओवर : 58.3, एक्स्ट्रा : 4.
विकेट पतन : 12/1, 12/2, 31/3, 99/4, 115/5, 140/6, 140/7, 140/8, 148/9, 150/10.
गेंदबाजी : ईशांत शर्मा: 12-6-20-2, उमेश यादव: 14.3-3-47-2, मो. शमी: 13-5-27-3, रविचंद्रन अश्विन: 16-1-43-2, रविंद्र जडेजा: 3-0-10-0.